Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

शुभेंदु अधिकारी ने नए राज्यपाल से की मुलाकात, राष्ट्रपति के ‘अपमान’ का मुद्दा नए राज्यपाल के सामने उठाया

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी मुसलमानों की अवैध घुसपैठ पर पूरी तरह रोक लगाने की भी मांग की

13 Mar 2026

शुभेंदु अधिकारी ने नए राज्यपाल से की मुलाकात, राष्ट्रपति के ‘अपमान’ का मुद्दा नए राज्यपाल के सामने उठाया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने नए राज्यपाल आर. एन. रवि के साथ अपनी पहली मुलाकात के दौरान राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित “अपमान” का मुद्दा उठाया।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अधिकारी ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति भवन द्वारा तृणमूल कांग्रेस के सांसदों को राष्ट्रपति से मिलने का समय नहीं दिए जाने के फैसले का उन्होंने स्वागत किया। तृणमूल सांसद राज्य सरकार की जनकल्याण योजनाओं की जानकारी राष्ट्रपति को देना चाहते थे, लेकिन समयाभाव का हवाला देते हुए उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गत शनिवार बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी या उनके किसी मंत्री के स्वागत के लिए मौजूद नहीं रहने पर नाराजगी जताई थी। वह एक अंतरराष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए वहां पहुंची थीं, जिसके बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी मुसलमानों की अवैध घुसपैठ पर पूरी तरह रोक लगाने की भी मांग की।
उन्होंने दावा किया कि अगर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में बनी रहती है तो वर्ष 2041 तक पश्चिम बंगाल में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राज्य की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता का विषय है।
विपक्ष के नेता ने यह भी दावा किया कि महंगाई भत्ता बकाया की मांग को लेकर राज्य सरकारी कर्मचारियों के एक वर्ग द्वारा किया गया कार्य बहिष्कार “100 प्रतिशत सफल” रहा।
उन्होंने कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आती है तो राज्य सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शुभेंदु अधिकारी ने नए राज्यपाल से की मुलाकात
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी मुसलमानों की अवैध घुसपैठ पर पूरी तरह रोक लगाने की भी मा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News